फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sample kit to test for black jaundice in Kalayat is over

कलायत में काला पीलिया की जांच के सैंपल किट खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sample kit to test for black jaundice in Kalayat is over
कैथल। कलायत स्थित लैब में हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) की जांच की सैंपल किट खत्म हो गई है। इस कारण सैंपल नहीं लिए जा पा रहे। दूसरा करीब एक महीने पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी नहीं आ सकी है। अब इन सैंपल को जांच के लिए जींद के उचाना स्थित एक निजी लैब में भेजा। इनमें से कुछेक सैंपल की रिपोर्ट तो मिली गई, लेकिन 90 के करीब सैंपल ऐसे हैं जो लगाए नहीं जा सके हैं। इनकी रिपोर्ट निल दिखाई है। अब इन लोगों को दोबारा से सैंपल देने के लिए अस्पताल आना पड़ेगा। सैंपलों की रिपोर्ट न मिलने के कारण लोगों को इलाज करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिपोर्ट न मिलने के चलते इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है। लोग पिछले करीब एक माह से रिपोर्ट को लेकर चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय जिले में काला पीलिया के करीब 10 हजार मरीज हैं। पहले तो स्वास्थ्य विभाग का एक एक निजी लैब के साथ अनुबंध था। एक सप्ताह में रिपोर्ट मिल जाती थी, लेकिन लैब से अनुबंध खत्म होने के बाद कलायत में सैंपल की जांच की जाती है। इस बारे में जिला सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कलायत की आरटी पीसीआर लैब में काला पीलिया की जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सैंपल किट खत्म है। इसकी मांग की गई है, छुट्टियों के बाद लैब में इसकी जांच हो सकेगी। लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed