{"_id":"6811251c7dba8a80370d503b","slug":"saloon-owner-and-servant-attacked-kaithal-news-c-18-1-knl1004-635337-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सैलून के मालिक और नौकर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सैलून के मालिक और नौकर पर हमला
Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। क्योड़क गांव में एक सैलून पर सैलून के मालिक व उसके नौकर पर लाठी-डंडे और गंडासी से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सैलून मालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। यही नहीं, आरोपियों ने दुकान में बाल कटवाने के लिए कुर्सी पर बैठे एक ग्राहक पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस संबंध में घायल युवक ने सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में क्योड़क निवासी राहुल ने बताया कि वह आरकेएसडी काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। 25 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाल कटवाने के लिए पड़ोसी गुरमीत के सैलून पर चला गया। उस समय दुकान पर गुरमीत व व उसका नौकर रोहित बैठे हुए थे। जैसे ही वह बाल कटवाने के लिए कुर्सी पर बैठा व गुरमीत ने बाल काटने शुरू किए तो उसी समय छह से सात युवक दुकान में घुस आए।
उन सभी ने अपने मुंह पर कपड़े ढक रखे थे। आरोपियों ने दुकान के अंदर आकर लाठी, डंडे व गंडासी से तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। गुरमीत और दुकान में मौजूद लड़के रोहित के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रोहित व गुरमीत डर के मारे दुकान छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
वह अकेला दुकान के अंदर सीट पर बैठा रहा। तभी उन सभी आरोपियों ने डंडे, लाठी व गंडासियों से उस पर भी हमला कर दिया। इससे उसको काफी चोटें लगी। इस दौरान एक युवक के मुंह पर से कपड़ा उतर गया, जो गांव का मोंटी नाम का युवक है। बाद में सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
मारपीट में घायल
कैथल। सजूमा में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सजूमा के रमन ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रंजिश को लेकर 27 अप्रैल को जब वह सायं के समय गांव से जा रहा था तो गांव के ही रवि, अशोक, दीपू, अजय, सारण, सोनू व एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उसे पर लाठी, डंडे और गंडासियों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया।
बाद में आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संंवाद