{"_id":"67a664cd191ba1c5b70e0d3b","slug":"sakshi-gets-first-position-in-pg-teacher-commerce-exam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-576781-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीजी टीचर कॉमर्स परीक्षा में साक्षी को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीजी टीचर कॉमर्स परीक्षा में साक्षी को पहला स्थान
Sat, 08 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश में सरकार की बिना पर्ची, बिना खर्ची योजना के तहत प्रतिभावान युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलने का एक उत्कृष्ट उदाहरण कैथल में देखने को मिला। कैथल की बेटी साक्षी माटा ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से घोषित पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (लेक्चरर) कॉमर्स परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी की इस सफलता पर उनके परिवार ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
साक्षी माटा ने दो घरों के परिवारों का नाम रोशन किया एक कैथल में मायका पक्ष व दूसरा इस्माइलाबाद में सुसराल पक्ष का। दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है। इस्माइलाबाद में सुसराल पक्ष में ससुर राजिंद्र बजाज, सास शशिबाला पति विपुल बजाज ने साक्षी व उनके मामा ने पिता को भी बधाई दी। वहीं, परिवार में साक्षी माटा की ढाई वर्ष की एक बेटी आन्या भी है। कैथल के रेलन कॉलोनी में रहने वाली बेटी साक्षी माटा है, जो एक साधारण परिवार से हैं, ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।
उन्होंने बताया कि उनके पास न कोई राजनीतिक संपर्क था, न ही किसी प्रकार की आर्थिक शक्ति थी, लेकिन हरियाणा सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने उन्हें यह अवसर प्रदान किया। साक्षी ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथल के डीएवी स्कूल से की, बीकॉम दिल्ली यूनिवर्सिटी, एमकॉम और बीएड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पूरा किया और कुछ समय तक डीएवी स्कूल, कैथल में अध्यापन कार्य भी किया। उन्होंने बताया कि पिछली बार कुछ अंकों से चयन न हो पाने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत जारी रखी, जिसका परिणाम आज उन्हें पहला स्थान प्राप्त करके मिला।
विज्ञापन
साक्षी ने बताया कि उसने जनरल कैटेगिरी में आवेदन किया था। उसने 71.17 अंक लेकर हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिवार के सदस्यों में पिता राधेश्याम, माता अंजू, पति विपुल बजाज, मामा राज कुमार कालड़ा और भाई आदित्य ने कहा कि साक्षी की कड़ी मेहनत और हरियाणा सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति ने साक्षी की यह उपलब्धि संभव बनाई।