{"_id":"683616302cd5bb22140a4890","slug":"sajuma-road-of-kalayat-will-be-connected-to-national-highway-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656807-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नेशनल हाईवे से जुड़ेगी कलायत की सजूमा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नेशनल हाईवे से जुड़ेगी कलायत की सजूमा रोड
Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने को काफी समय से अधूरे पड़े फिरनी निर्माण का कार्य शुरू करने की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत वार्ड दो के पार्षद आशीष राणा ने नगर के सजूमा रोड को अब फिरनी मार्ग के माध्यम से चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग से जोडऩे के प्रयास शुरू किए हैं। इस कदम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
यह कार्य प्रदेश सरकार की शहरों के बायपास नीति के तहत पूर्ण होना है। पार्षद ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य न केवल वार्ड 2 बल्कि संपूर्ण नगर को यातायात की दृष्टि से सुदृढ़ बनाना है।
सजूमा रोड से नेशनल हाईवे को जोडऩे से भारी वाहनों का दबाव मुख्य बाजार से हटेगा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। साथ ही यह बायपास क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी नागरिकों के लिए भी वरदान साबित होगा। पार्षद आशीष राणा ने बताया कि फिरनी निर्माण के संबंध मेंं प्रस्ताव भी डाला गया है।
विज्ञापन
वे अधिकारियों के साथ मिलकर इस मार्ग की प्रारंभिक सर्वे प्रक्रिया को शुरू करने की मांग प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कर रहे हैं।