{"_id":"67929f77ed700775a104889c","slug":"saints-people-are-earning-virtue-in-prayagraj-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566840-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रयागराज में पुण्य कमा रहे संत, लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रयागराज में पुण्य कमा रहे संत, लोग
Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कैथल से काफी संख्या में संत समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। ये साधु अपने-अपने अखाड़ा में पहुंचकर वहां संगम स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी उन्होंने मुलाकात की।
श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने महाकुंभ में पहुंचकर 201 कंबल वितरित कर भंडारा लगाया। पंचकूला के ईश्वर गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधान मनोज सिंगला ने मुख्य अतिथि का फूल माला से स्वागत किया।
कार्यक्रम में संस्था के चिराग बंसल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ईश्वर गोयल ने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि इस महाकुंभ में कंबल वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाजसेवी बाबू राम मंगला ने बताया कि श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति को बहुत ही अच्छे धार्मिक कार्य समय समय पर करती रहती है। इस भंडारे में उन्हें भी कुछ आहुतियां डालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
पवन गर्ग ने बताया कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस मौके पर जय देव, सुनील गुप्ता, जय प्रकाश, सतपाल गर्ग, जेके मित्तल, सुखवीर राणा, राजेश पटवारी, चिराग बंसल, मनोज सिंगला, पवन गर्ग, सुभाष खुराना, रमेश कंसल, ईश्वर गर्ग, वीरेंद्र सिंगला आदि मौजूद रहे।