{"_id":"65aef4094179b2356f0d8354","slug":"saini-social-and-education-committee-elections-on-28th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-311853-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सैनी सामाजिक व शिक्षा समिति का चुनाव 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सैनी सामाजिक व शिक्षा समिति का चुनाव 28 को
Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति का चुनाव 28 जनवरी को होगा। इसमें 877 मतदाता मतदान करेंगे। इस समिति की ओर से चंदाना गेट स्थित सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इस चुनाव के लिए संस्था के पूर्व में प्रधान समाजसेवी बीरभान सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं संयोजक के तौर पर जोगध्यान सैनी, करतार सैनी व पूर्व पार्षद जोगेंद्र सैनी को नियुक्त किया है।
1977 में हुआ था संस्था का गठन
चुनाव अधिकारी बीरभान सैनी ने बताया कि इस संस्था का गठन 1977 में हुआ था। 46 साल पहले जब संस्था का गठन हुआ था तो उस समय 30 सदस्य थे। संस्था ने प्राथमिक विंग से स्कूल की स्थापना की थी।
वर्तमान समय में वरिष्ठ माध्यमिक हो चुका है। बताया कि संस्था के प्रधान पद सहित अन्य कार्यकारिणी के लिए तीन साल बाद यह चुनाव होता है। इस वर्तमान का कार्यकाल 31 जनवरी 2024 तक का है।
विज्ञापन
सैनी ने बताया कि चुनाव को लेकर सैनी वरिष्ठ माध्यम को मतदान केंद्र बनाया है। तीन बूथ चुनाव में होंगे। सैनी ने बताया कि शहर में बिशनगढ़ गामड़ी, गांधी नगर, चंदाना गेट, अमरगढ़़ गामड़ी सहित शहर की अन्य कालोनियों व कई गांव से भी समाज के लोग इस संस्था से जुड़े हुए है जो चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव शांति पूर्वक तरीके से करवाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
शहर की सैनी सामाजिक एवं शिक्षा समिति का चुनाव तीन साल के लिए होगा। इसमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सह सचिव व कैशियर पद के लिए उम्मीदवार चुने जाएंगे। इस चुनाव में दो गुट आमने-सामने है। एक गुट में प्रधान पद के लिए सरदार सरूप सिंह सैनी, उपप्रधान पद के लिए रामप्रसाद सैनी एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं।
इसी प्रकार महासचिव पद के लिए सुभाष चंद सैनी, सह सचिव पद के लिए ओमप्रकाश व कैशियर पद के लिए प्रदीप सैनी एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरे गुट ने प्रधान पद के लिए प्रो. सीबी सैनी, उपप्रधान पद के लिए संजीव कुमार, महासचिव पद के लिए राजेश कुमार, सह सचिव पद के लिए दिनेश सैनी व कैशियर पद के लिए हरीश सैनी को चुनाव मैदान में उतारा है।