{"_id":"6c6695ac51cf9624a5f9462db6e19b1a","slug":"sad-prosted-over-seprate-spgc-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग एसजीपीसी बनाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग एसजीपीसी बनाने के विरोध में प्रदर्शन
कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा के लिए अलग एसजीपीसी बनाने के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और एसजीपीसी ने वीरवार को कैथल में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसजीपीसी और शिअद कार्यकर्ताओं ने कैथल के एसडीएम एनके सोलंकी को एक ज्ञापन दिया और केंद्र सरकार से अलग कमेटी बनाने पर रोक लगाने की मांग की।
गौरतलब है कि कैथल जिला स्टेडियम में छह जुलाई को एक सिख सम्मलेन होगा, जिसमें प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में अलग एसजीपीसी बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
सिखों को बांट रही है कांग्रेस : मक्कड़
इससे पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में गुरुद्वारा नीम साहिब में अकाली दल और एसजीपीसी की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सिखों ने अलग कमेटी बनाने का विरोध किया। बैठक को संबोधित करते हुए अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस एसजीपीसी और सिखों को बांटने के लिए लालच दे रही है। झींडा और वित्तमंत्री चट्ठा जैसे चंद लोग लालबत्ती गाड़ी और निजी स्वार्थों के लिए अलग कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं। सिख संगत इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सबक सिखाने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में सिख चठ्ठा की जमानत जब्त कराएं और कोई भी सम्मेलन में न जाएं। अगर सम्मेलन में गए तो समझो उनकी अकाल तख्त में आस्था नहीं है।
विज्ञापन
धार्मिक मामलों में दखल
इस बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने कहा कि अलग कमेटी वोट का स्टंट है। सिखों को दो फाड़ करके वोट हासिल करने की चाल है। इससे कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा। कांग्रेस धर्म में दखल दे रही है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। इसके बाद सभी सदस्य रघुजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में करनाल रोड और जाट स्कूल मैदान होते हुए प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक लिया, लेकिन अकाली समर्थक सचिवालय में घुस गए और डीसी एनके सोलंकी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने देश के गृहमंत्री से अलग कमेटी बनाने पर रोक की मांग की।
मौके पर एसजीपीसी सदस्य मनजीत कौर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह अहरवां, बलदेव सिंह, पिरथीपाल झब्बर, सुखबीर मांडी, मालिक सिंह जींद, बलकार सिंह करनाल, जगतार सिंह भिंडर, गुरचरण सिंह, गुरदीप सिंह, अमरजीत कौर और यूथ प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।