फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SAD joint will not support Badal's candidate in SGPC elections

एसजीपीसी के चुनाव में बादल के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा शिअद संयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
SAD joint will not support Badal's candidate in SGPC elections
1-कैथल। नीम साहब गुरूद्वारे में बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते शिरोमणी अकाली दल संयुक्त क - फोटो : Kaithal
कैथल। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त ने एसजीपीसी के चुनाव में अकाली दल बादल के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करने का फैसला लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के मुख्य प्रवक्ता परमिंद्र सिंह ढींढसा नीम साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। बैठक में उन्होंने सदस्यों से बादल के उम्मीदवार का समर्थन न करने की अपील की।
विज्ञापन

ढींढसा ने कहा कि नौ नवंबर को सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बादल के प्रत्याशी को वोट न दें। इस संबंध में वह हरियाणा की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि अब एसजीपीसी की कमेटी को भी बादल परिवार से मुक्त करना है। इसके लिए वे लगातार कमेटी के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह कोर्ट के फैसला है। वे इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि इतना जरूर कहेंगे कि सिख कौम में एकता है और यह एकता समाज के लोग लगातार बनाएं रखें।
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल द्वारा एचएसजीपीसी को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि सिख कौम एक है और श्री अकाल तख्त का आदेश एक है। आने वाली नौ नवंबर को तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इस मौके पर उनके साथ भूपेंद्र सिंह असंध, मिट्ठू सिंह मानसा, बलदेव सिंह हिसार व शिअद संयुक्त के जस्सी डूमवाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed