फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sacrifice of reverence put in the wish of public welfare

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई मंत्रियों व विधायकों ने डाली महारुद्र यज्ञ में श्रद्धा की आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice of reverence put in the wish of public welfare
कैथल। श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में आयोजित महारुद्र यज्ञ में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई मंत्रियों, विधायकों और राजनेताओं ने यज्ञ में आहुति डाली। साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा कर लोक कल्याण की कामना की। कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने भी महारुद्र यज्ञ में भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और सांसद नायब सैनी के साथ दोपहर करीब 12 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। यहां विधायक लीला राम, रणधीर गोलन आदि नेताओं, अधिकारियों और मंदिर सभा के सदस्यों उनका स्वागत किया। प्रधान विनोद मित्तल और महासचिव डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सबसे पहले यज्ञशाला की परिक्रमा की। इसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद का आशीर्वाद लिया। यज्ञशाला में पहुंचकर लोगों को संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हुए कहा कि जब भी आरएसएस की बैठक होती थी तो मंदिर परिसर में ही होती थी। उनका मंदिर से पुराना लगाव है। उन्हें पता चला कि यहां पर महारुद्र यज्ञ हो रहा है। इसके लिए शुक्रवार सुबह तक कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन मन में विचार आया और उन्हें लगा कि श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में जाना चाहिए। इसलिए आ गया। यहां पहुंचकर अच्छा लगा। मंदिर समिति ने एक करोड़ से बनने वाले हॉल की बात कही। कहा वे धार्मिक कार्यक्रम में हैं, इसलिए घोषणा तो नहीं करेंगे लेकिन इस हॉल के निर्माण में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद को नमन किया और कहा कि अगर संतों का आशीर्वाद रहेगा तो आदि बद्री में उनके अनुसार विकास कार्य कराया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में स्थित श्री ग्यारह रुद्रों की पूजा की। साथ ही स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, अरुण सर्राफ, प्रवीण प्रजापति, मनीष कठवाड़ सहित कई भाजपा नेताओं ने भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

श्री ग्यारह रुद्री मंदिर सभा के प्रधान विनोद मित्तल एवं महासचिव डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि शनिवार को अनेक वीआईपी ने महारुद्र यज्ञ में दर्शन-पूजन किया। सबसे पहले कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पूजा के लिए पहुंचे। इसके बाद स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर अरुण सर्राफ, बहादुर सैनी, घनश्याम दास मित्तल, तुलसीदास सचदेवा, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गोयल, सतनारायण मित्तल, रामकुमार गुप्ता, अशोक सैनी, इंद्रजीत सरदाना, भगत राम सैनी, बीरभान जैन, रमेश गर्ग, डॉ. मुकेश अग्रवाल, सुरेश मित्तल, महेंद्र पाल शर्मा, कृष्ण बत्तरा, राजकुमार गर्ग, पंकज कुमार के अलावा धर्मबीर सिंह सहित भारी संख्या में मंदिर समिति सदस्य व शहरवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला ने की परिक्रमा-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कैथल की भूमि तीर्थों की भूमि है। इसमें भी श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर का अहम स्थान है। यहां इतने बड़े विशाल आयोजन के लिए मंदिर समिति का आभार जताया। उन्होंने यज्ञशाला की परिक्रमा की। दिन भर आम लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed