फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sachlin Preet Kaur stood first in journalism, Aarti stood second.

Kaithal News: पत्रकारिता में सचलीन प्रीत कौर प्रथम, आरती को दूसरा स्थान

Wed, 17 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Sachlin Preet Kaur stood first in journalism, Aarti stood second.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसमें सचलीन प्रीत कौर ने प्रथम और आरती ने दूसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा तीसरा स्थान गुरप्रीत और सातवां स्थान राधिका ने प्राप्त कर कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई दे हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विवि ने मास कम्यूनिकेशन के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इसमें कॉलेज की छात्रा सचलीन प्रीत कौर ने 500 में से 423 अंक प्राप्त प्रथम रहीं। आरती ने 420 अंक प्राप्त कर दूसरा, गुरप्रीत ने 413 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा राधिका ने 404 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। प्रधान व महासचिव नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्राएं विभिन्न समाचार पत्र व चैनलों में काम करके भविष्य को उज्ज्वल बना रही हैं।
विज्ञापन


सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्राएं अच्छे परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक समिति सदस्य राजीव लाटका, नरेश गुप्ता व जनसंचार एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष सीमा सुनेजा उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed