फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sachin Mittal becomes district head of Rice Millers Association for the third time

सचिन मित्तल बनें तीसरी बार राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sachin Mittal becomes district head of Rice Millers Association for the third time
राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को तरसेम गोयल की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में हुई। इसमें सचिन मित्तल को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया। बैठक में जिला मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला व तरसेम गर्ग ने सचिन मित्तल के नाम का तीसरी बार कैथल राइस मिलर एसोसिएशन एंड डीलर्स का प्रधान चुनने के लिए प्रस्ताव रखा। जिसका सर्वसम्मति से सभी राइस मिलरों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने चयन के लिए सभी मिलर्स का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य रुप से टुकड़ा व डैमेज डिस्कलर के लिए 2-2 प्रतिशत पास करने की बात की जा रही है। टुकड़े को 20 प्रतिशत पास करने की बात कही जा रही है। सरकार से उनकी मांग है कि टुकड़े को 35 प्रतिशत, डैमेज व डिस्कलर के 5 प्रतिशत चावल को पास किया जाए। कई सालों से चावल की डिलीवरी के समय उसमें 14 से 15 नमी पास की जाती है। मिलर्स की मांग है कि इसमें कोई कमी न की जाए। साथ ही धान में सरकार की ओर से 17 की बजाए 16 प्रतिशत नमी वाली धान पास करने की बात की जा रही है। उसमें हरियाणा के किसानों को नुकसान होगा। इस नमी को 17 प्रतिशत ही रखा जाए। इस मौके पर हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत छाबड़ा, अश्वनी शोरेवाला, तरसेम गर्ग, मोन्टी खुरानिया, पंकज गर्ग, बॉबी मिगलानी, राकेश गर्ग, केशोपाल, महावीर सिंगला, सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed