{"_id":"67ec41df771a301d360acda0","slug":"rural-watchmen-submitted-memorandum-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615189-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रामीण चौकीदारों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रामीण चौकीदारों ने सौंपा ज्ञापन
Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के विभिन्न खंडों ग्रामीण चौकीदार व चौकीदार यूनियन के सदस्यों ने जिला पंचायत विकास अधिकारी कंवर दमन को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समय पर भत्ता न मिलने, पास साउंड सिस्टम न होना व श्मशान घाट में लोहे का बोर्ड लगवाने की मांग रखी।
चौकीदारों ने बताया कि महंगाई के दौर में मानदेय भत्ता बहुत कम मिलता है। वह भी समय पर नहीं मिलता, कभी कभी तो 15 से 20 दिन तक देरी हो जाती है। ऐसे में देरी से मानदेय भत्ता प्राप्त होने से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चौकीदारों को सरकारी व गैर सरकारी तमाम तरह की सूचनाओं की मुनादी गली गली में हर चौक चौराहों पर करनी होती है। मुनादी करने के लिए माइक साउंड सिस्टम की जरूरत पड़ती है। सरकार की ओर से चौकीदारों का साउंड सिस्टम उपलब्ध नहीं करवाया गया है। संवाद