{"_id":"654160c356e09f9c5d02748e","slug":"run-for-unity-in-honor-of-iron-man-kaithal-news-c-18-1-knl1004-254595-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लौह पुरुष के सम्मान में ‘रन फॉर यूनिटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लौह पुरुष के सम्मान में ‘रन फॉर यूनिटी’
Wed, 01 Nov 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चौ. राम छोटूराम इंडोर खेल मैदान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। विधायक लीला राम ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई जयंती पर उन्होंने कहा कि नवीन भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था।
विधायक लीलाराम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन चरित्र हमें समाज और राष्ट्र सेवा की सीख देने का काम करता है। हम सभी को चाहिए कि उनके बताए और दर्शाए रास्ते पर चलते हुए समाज और देश को नई दिशा व दशा देने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सभी रियासतों को इकट्ठा करके भारत राष्ट्र का निर्माण किया।
गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यानी एकता का प्रतीक कही जाती है। इस मौके पर हुई ‘रन फॉर यूनिटी’ में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, धावकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यह छोटू राम इंडोर स्टेडियम से पिहोवा चौक, सर छोटू राम चौक, ढांड रोड, लाला शोरेवाला मार्ग से होते हुए वापस इंडोर खेल मैदान में समापन हुई। इस अवसर पर डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, एसडीएम कपिल कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, डीएसओ सुमन मलिक, हरपाल शर्मा, संजय भारद्वाज, दीक्षा मिश्रा, रामजीलाल, बीरबल दलाल, एसके नंदा, रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, राजेश कुमार, प्रशांत राय व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
डीसी ने दिलाई शपथ
कैथल। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीसी प्रशांत पंवार ने लघु सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देश वासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं। संवाद