फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 7 lakhs were robbed by showing dreams of Canada, the couple was left in Malaysia

Kaithal News: कनाडा के सपने दिखाकर 7 लाख हड़पे, दंपती को मलेशिया में छोड़ा

Tue, 02 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rs 7 lakhs were robbed by showing dreams of Canada, the couple was left in Malaysia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत खंड के मटौर गांव में दंपती को विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में आरोपियों ने दंपती को कनाडा भेजने का झांसा दिया, लेकिन उन्हें मलेशिया भेज दिया। अब मामले में कलायत थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दंपती ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये लौटाने के बजाय उन्हें धमकियां दीं।

कलायत थाने में दी गई शिकायत में मटौर निवासी फूल सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे और बहू को विदेश भेजना चाहता था। इस संबंध में अप्रैल माह में गांव के ही सत्यवान, संजय और उसकी पत्नी परमजीत कौर से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि वे उसके पुत्र और पुत्रवधू को विदेश भेज देंगे। इस पर उसने सहमति दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने अप्रैल से जून माह तक अलग-अलग समय में सात लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों को जल्द विदेश भेज दिया जाएगा। लेकिन आरोपियों ने उन्हें कनाडा भेजने के बजाय मलेशिया भेज दिया और जल्द आगे भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी इंतजार के बाद भी जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया तो पीड़ित ने तीनों से बातचीत की। इस पर आरोपी पहले तो उसके बेटे और बहू को जल्द विदेश भेजने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बाद में मना कर दिया। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से भी इन्कार कर दिया और धमकियां देने लगे। इस तरह आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की।


कलायत थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed