फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 6.39 lakh swindled from woman by invoking fear of the CBI.

Kaithal News: सीबीआई का डर दिखाकर महिला से हड़पे 6.39 लाख

Sun, 09 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.39 lakh swindled from woman by invoking fear of the CBI.
कैथल। शातिर ठग ने ढांड क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती कर लंदन से भारत आने और जेवर, डॉलर व आईफोन गिफ्ट देने का झांसा दे 6.39 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस कोदी शिकायत में बताया कि मई 2026 में व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से ‘हाय’ का संदेश आया। बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया और खुद को सोनीपत का निवासी बताते हुए वर्तमान में इंग्लैंड में रहने की बात कही।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि वह भारत आ रहा है और उसके लिए जेवर, डॉलर व आईफोन लेकर आएगा। इसके बाद उसने व्हाटसएप पर लंदन से मुंबई का एक एयर टिकट भेजा गया और 25 मई को फ्लाइट होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने मैसेज कर खुद के मुंबई पहुंचने की जानकारी दी।इसके बाद एक अन्य नंबर से उसके पास फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को एयरपोर्ट अधिकारी बताते हुए कहा कि मनीष के बैग से जेवर, आईफोन और डॉलर मिले हैं और उसे पकड़ लिया गया है। सामान छुड़ाने के नाम पर महिला से 90 हजार रुपये मांगे गए।
शिकायत के अनुसार उसने आरोपियों की ओर से भेजे स्कैनर पर अलग-अलग किस्तों में रकम भेजनी शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed