{"_id":"675002ce637a609d31053127","slug":"rs-500-fine-for-wasting-water-in-nand-singh-wala-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-532594-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नंद सिंह वाला गांव में व्यर्थ पानी बहाने पर 500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नंद सिंह वाला गांव में व्यर्थ पानी बहाने पर 500 रुपये जुर्माना
Wed, 04 Dec 2024 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने जिला सलाहकार दीपक कुमार की देखरेख में मंगलवार को गांव में जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान पानी की जांच के लिए मोबाइल लैब ने पानी के सैंपल लिए। इस दौरान ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ने गांव नंद सिंह वाला में व्यर्थ पानी बहाने पर 500 रुपये जुर्माना लेने का फैसला लिया गया।
जिला सलाहकार दीपक कुमार ने नंद सिंह वाला गांव में जो व्यर्थ पानी बहाएगा उससे 500 रुपये जुर्माना लेने का ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ने प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व सहमति से पास कर दिया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम जल एवं सीवरेज समिति में कुल 16 सदस्य होते हैं। जिसमें सरपंच इसका अध्यक्ष होता है। ग्राम सचिव इसका संयोजक होता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कनिष्ठ अभियंता इसका तकनीकी सदस्य होता है। इसके अलावा गांव से तीन पंच जिसमें न्यूनतम दो महिलाएं इसकी सदस्य होती हैं। जिसमें से एक अनुसूचित जाति से और एक सामान्य सदस्य होता है। एक जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा नामित किया जाता है। ऐसे ही चार सदस्य और होते हैं। जिसमें से न्यूनतम तीन महिलाएं होनी चाहिए जो स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, युवा मंडल सदस्य, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, महिला मंडल प्रधान आदि शामिल हो सकते हैं। पांच सदस्य और होते हैं जिसमें तीन महिलाएं होती हैं जो सेवानिवृत शिक्षक, कोई गांव का सक्रिय सदस्य, चौकीदार, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, हेल्पर , सेवानिवृत सैनिक इसका सदस्य ग्राम सभा द्वारा चुना जा सकता है। इसके अलावा एक विकास एवं पंचायत विभाग से कनिष्ठ अभियंता इसका एक सदस्य होता है।
जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि पानी की टीडीएस, पीएच, फ्लोराइड, आयरन, टोटल-हार्डनेस, सल्फेट, नाइट्रेट, जिंक, ट्रबीडिटी की जांच होती है। लैब में 10 पैरामीटर की जांच की जाती है। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि 80 प्रतिशत बीमारियां साफ पानी ना मिलने के कारण होती है। ग्रामीण क्षेत्र से जीपीएस ट्रैकिंग से मौके पर ही सप्लाई चालू कर सैंपल एकत्रित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीणों में पानी की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपयोगिता को लेकर पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर बीआरसी संदीप कुमार, सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, बरटा गांव में जल चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार में ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार पूर्व सरपंच गुरमेल सैनी मौजूद रहे।