फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 20.36 crore approved for drinking water in Kalayat

कलायत में पेयजल के लिए 20.36 करोड़ रुपये स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 20.36 crore approved for drinking water in Kalayat
01-कैथल। अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा। - फोटो : Kaithal
कलायत। नहर जल वितरण योजना के दायरे में आने वाले कलायत विधानसभा के सात गांवों के हजारों नागरिकों को नियमित पेयजल आपूर्ति की उम्मीद जगी है। इनके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20.36 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत बरवाला लिंक नहर से इन गांवों तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब शिमला, पिंजुपुरा, खेड़ी लाम्बा, ढूंडवा, कोलेखां, खरक पांडवा व रामगढ़ पांडवा में पानी पहुंचाने के प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ 36 लाख दो हजार रुपये के बजट की मंजूरी सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट के तहत बरवाला लिंक नहर से इन गांवों के लिए 12 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव शिमला, पिजूपुरा, खेड़ी लांबा, ढुंढवा, कोलेखां, खरक पांडवा व रामगढ़ पांडवा में नहर आधारित जल वितरण योजना के तहत जलघर स्थापित हैं। लंबे समय से पूरा पानी न मिलने के कारण जलघर में पानी की आपूर्ति आबादी के अनुरूप नहीं हो रही थी। इससे इन सात गांवों की तकरीबन 28 हजार आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की इस संबंध में बैठक लेकर प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलायत विधानसभा के ग्रामीण, शहरी इलाकों में पेयजलापूर्ति एवं सीवरेज प्रबंधन पर उनके किए गए प्रयास अब शीघ्र ही धरातल पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि इन गांवों में नहरी पानी की कमी के चलते जलघर ग्रामीणों को निर्धारित पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे थे, इसलिए इन गांवों में पानी पहुंचाने के लिए बरवाला लिंक नहर से उठान परियोजना (लिस्ट सिस्टम) के माध्यम से पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि अब उनके प्रयास रंग लाएंगे और स्थानीय लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति होने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed