फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 16 lakh seized in the name of sending it to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम हड़पे 16 लाख रुपये

Sun, 03 Sep 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rs 16 lakh seized in the name of sending it to Canada
कैथल। युवक को कनाडा भेजने के नाम तीन आरोपियों ने 16 लाख रुपये हड़प लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जसवंती गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह विदेश में जाने का इच्छुक था। उसकी दोस्ती हजवाना निवासी रामचंद्र से थी। रामचंद्र ने उसे पंथ नगर कैथल निवासी सूबे सिंह से 24 फरवरी 2022 को मिलवाया। वहां सूबे सिंह की पत्नी सरोज व माता बीरमती भी मिली। इन तीनों ने उसे कनाडा भेजने के लिए 16 लाख रुपये मांगे। साथ ही कहा कि अगर उसका काम नहीं हुआ तो वे उसके पैसे ब्याज सहित वापस दे देंगे।

उसने अलग-अलग समय में आरोपियों को 16 लाख रुपये व अपने दस्तावेज दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे दिल्ली से नेपाल भेज दिया। वहां पर उसको नेपाल में सुबे सिंह ने बंदी बना लिया और कहा कि उसका वीजा ऑस्ट्रेलिया का लगा है। कनाडा जाने के और पैसे लगेंगे। साथ ही कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे जान से मार देंगे। वह बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर अपने घर पहुंचा। जब यहां आकर आरोपियों से पैसे मांगे तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोपी सरोज ने उस पर छेड़खानी करने का केस दर्ज करवाने व गैंगस्टरों से उसके परिवार को मरवा देने की धमकी दी। आरोपियों ने षडयंत्र करके धोखाधड़ी से उसके साथ 16 लाख रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed