{"_id":"66bbcbd45185e93ae2015634","slug":"route-marked-to-increase-bus-number-kaithal-news-c-18-1-knl1004-452641-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस संख्या बढ़ाने के लिए रूट चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस संख्या बढ़ाने के लिए रूट चिह्नित
Wed, 14 Aug 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रक्षाबंधन पर्व पर 36 घंटे तक महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क बस सेवा देने के लिए रोडवेज की ओर से तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत रोडवेज प्रबंधन की ओर से बसों की संख्या बढ़ाने के लिए रूट भी चिह्नित कर लिए गए हैं।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के लिए अंसध, चीका, कलायत और करनाल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान करीब 30 से अधिक रोडवेज कर्मी व्यवस्था बनाने के लिए विभिन्न रूटों पर पड़ने वाले मुख्य बस अड्डों पर अपनी ड्यूटी करेंगे।
कैथल डिपो में है 200 से अधिक बसें ः कैथल डिपो में इस बार 200 से अधिक बसें हैं। जबकि पिछले साल डिपो में बसों की संख्या करीब 170 ही थी। रोडवेज के अनुसार इस बार बसों की संख्या अधिक होने के चलते अधिक परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीण रूटों पर पहले से ही जानकारी जुटाते हुए अतिरिक्त बस चलाने का प्रबंध रोडवेज की ओर से किया जाएगा।
रक्षाबंधन पर महिलाओं सहित 15 साल तक के बच्चों को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के लिए तैयारी तेज है। महिलाओं को किसी भी रूट की बसों में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अधिक भीड़ वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसलिए रूट भी चिन्हित कर लिए गए हैं। -स्वामी विरेंद्र पाल सिंह, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो।