फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Route march taken out to convey the message of peaceful voting

Kaithal News: शांतिपूर्वक मतदान का संदेश देने के लिए निकाला रूट मार्च

Sun, 08 Sep 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Route march taken out to convey the message of peaceful voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव मंडवाल, फरियाबाद व राजौंद में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोगों को शांतिपूर्वक मतदान का संदेश देने के लिए रूट मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।


राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील कि है की वह निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे। रूट मार्च निकालते हुए लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने का विश्वास दिलाया तथा शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि रूट मार्च के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे व दबाव में आकर मत का प्रयोग न करें। पुलिस व सीआरपीएफ ने लोगों को जागरूक करने के लिए यह रूटमार्च निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed