फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roller worship ceremony held at the sugar mill amidst Vedic chanting; preparations for the crushing season begin.

Kaithal News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चीनी मिल में हुआ रोलर पूजन, पिराई सत्र की तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roller worship ceremony held at the sugar mill amidst Vedic chanting; preparations for the crushing season begin.
चीनी मिल में रोलर पूजन कर तैयारियों का शुभारंभ करते प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार व अन्य। विज्ञ​प्त
कैथल। आगामी पिराई सत्र की तैयारियों के लिए सहकारी चीनी मिल में परंपरागत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मिल हाउस में रोलर पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूजा-अर्चना कर नए पिराई सत्र के सफल, सुरक्षित और सुचारू संचालन की कामना की। प्रबंध निदेशक ने कहा कि रोलर पूजन भारतीय कार्य संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी पिराई सत्र को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, समयबद्ध और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और गन्ने की समय पर पिराई सुनिश्चित करना मिल प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पिराई सत्र शुरू होने से पहले मशीनरी का अंतिम निरीक्षण करने, सभी तकनीकी कमियों को दूर करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि पिराई सत्र के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए और मिल बेहतर परिणाम हासिल कर सके। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टेशनों की मशीनों की अच्छी तरह जांच कर लें। समय रहते आवश्यक मरम्मत और रखरखाव पूरा होने से पिराई सत्र के दौरान संचालन सुचारू रहेगा और किसानों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, कर्मचारी निदेशक शमशेर सिंह, उप मुख्य अभियंता आमिर हुसैन जुबैरी, सुरेश शर्मा, लवलेश कुमार, प्रदीप रंगा, सुरक्षा अधिकारी पवन शर्मा मौजूद रहे।

चीनी मिल में रोलर पूजन कर तैयारियों का शुभारंभ करते प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार व अन्य। विज्ञप्त

चीनी मिल में रोलर पूजन कर तैयारियों का शुभारंभ करते प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार व अन्य। विज्ञप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed