फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roller Skating: Yuvansh first in the age group of six years

रोलर स्केटिंग : छह वर्ष आयु वर्ग में युवांश प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roller Skating: Yuvansh first in the age group of six years
19-कैथल जिला स्तरीय ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे। - फोटो : Kaithal
कैथल। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर बृहस्पतिवार देर रात ओपन जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 20 में किया। इसमें जिलेभर के 138 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें छह वर्ष आयु वर्ग के तहत युवांश अव्वल रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राज कमल ढांडा ने किया। जिला रोलर स्केटिंग के सचिव रणबीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में छह वर्षीय, आठ वर्षीय, 10 वर्षीय व 16 वर्षीय आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन की अध्यक्षता अर्बन स्टेट रेजिडेंट वेलफेयर संघ के प्रधान देवेंद्र सहारण ने की। प्रतियोगिता के समापन पर उपप्रधान सुनील गिरधर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
छह वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान युवांश गोयल, दूसरा स्थान अदबजोत व तीसरे स्थान पर अर्जुन ने बाजी मारी। आठ वर्ष आयु वर्ग में रूही, समर्थ व यावही चौधरी प्रथम, आशी, स्पर्श व वंशिका द्वितीय, मायरा व चिराग तृतीय रहे। 10 वर्ष आयु में नीरव, बलराम, शिवेन व रितिका प्रथम, कोविद, कनव व शिवम गुलाटी द्वितीय व अध्ययन व अग्रिम तृतीय रहे। 16 वर्ष की आयु वर्ग में बीजेंद्र, गोरांश व आशिता प्रथम, कार्तिक, सक्षम व आइसा द्वितीय व ध्रुव, प्रदुमन व आयुशी तृतीय स्थान पर रहे।

20-कैथल। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राज?

20-कैथल। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राज?- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed