फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rohit Gill of village Kurad will fly Rafale

गांव कुराड़ के रोहित गिल उड़ाएंगे राफेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rohit Gill of village Kurad will fly Rafale
Rohit Gill of village Kurad will fly Rafale - फोटो : Kaithal
कलायत के गांव कुराड़ के 22 वर्षीय होनहार रोहित गिल अब देश की हिफाजत के लिए सेना के लड़ाकू विमान राफेल से उड़ान भरेंगे। प्रथम रैंक के साथ भारतीय वायु सेना में उनका फ्लाइंग आफिसर के पद पर चयन हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से उत्साहित डीसी प्रदीप दहिया ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों के साथ बुुधवार को कलायत पहुंचकर नव नियुक्त भारतीय वायु सेना अधिकारी रोहित गिल को प्रशासनिक तौर पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। परिवार के लोगों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का सीना उस समय गर्व से फूला नहीं समां रहा था, जब डीसी प्रदीप दहिया ने नव नियुक्त अधिकारी को विश्राम गृह सभागार की मुख्य कुर्सी पर सम्मान के तौर पर आसीन किया। साथ ही खुशी में अपने हाथों से मिठाई बांटी। अभूतपूर्व सम्मान की इस अनूठी परंपरा का क्रम यहीं नहीं रुका प्रशासन की तरफ से डीसी ने रोहित गिल व व पिता सुरेश कुमार को स्मृति चिह्न और माता सुच्चकौर व दादी मरिया देवी को डीपीआरओ सोनिया सिंह के माध्यम से भारतीय संस्कृति का अनुगमन करते हुए शॉल भेंट की। इस दौरान डीसी ने सेना अधिकारी की माता सुच्चकौर को सरकार के महत्वपूर्ण पोषण अभियान की ब्रांड एंबेसडर के पद से सुशोभित किया। डीसी प्रदीप दहिया ने रोहित गिल को सम्मानित करते हुए कहा कि इंसान किसी भी मुकाम को हासिल करने का दृढ़ निश्चय कर लें तो उसे हासिल कर सकता है। कड़ी मेहनत और लग्र से जो व्यक्ति एक लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई या किसी भी क्षेत्र में कार्य करता है तो एक दिन निश्चित तौर पर वह सफलता हासिल करता है।
विज्ञापन

रोहित गिल ने बताया कि उन्होंने शिक्षा भारती स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली। इसके बाद पिता व मामा से मिले मार्गदर्शन के बाद कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में एडमिशन लिया। सैनिक स्कूल में शिक्षा हासिल करने के दौरान एक बार ग्लाइडर उड़ाने का मौका मिला तो उसी दिन सोचा कि एक दिन भारतीय वायु सेना में पायलट बनना है। इसके बाद 12वीं के बाद एनडीए में दाखिला लेकर ट्रेनिंग की और उसके बाद भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के तौर पर चयन हुआ और अंबाला एयरबेस में राफेल विमान उड़ाने के लिए चयन हुआ है। रोहित गिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। एसडीएम विरेंद्र ढुल, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डीआईपीआरओ सोनिया, सुरेश कुमार, राजू कौशिक, धर्मपाल धीमान, पार्षद रणवीर धानियां, संजय सिंगला, सुच्चा सिंह, सतबीर गिल, बलबीर सैनी, सतनाम, मोहित गिल, मंदीप गिल, शमशेर कुराड़, सूबे सिंह कुराड़, बलबीर सिंह, कली राम और विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने सितंबर माह में चल रहे पोषण माह के लिए रोहित गिल की मां को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने कहा कि मां-बाप द्वारा दिए गए संस्कारों को अपनाकर व्यक्ति ऊंचे लक्ष्य को हासिल कर सकता है। मां द्वारा बच्चों को सही दिशा में चलने की प्रेरणा दी जाती है जिसे अपनाकर बच्चा कामयाबी के शिखर पर पहुंचता है। कुछ ऐसा ही रोहित गिल ने किया है।

रोहित की दादी, मां व पिता ने कहा कि उन्होंने बच्चों को सुसंस्कार दिए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कभी भी अनावश्यक दबाव बेटे पर नहीं डाला, बल्कि उसकी रुचि के अनुसार उसे शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा। बेटे ने फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल करके गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। ऐसी संतान सभी को मिलनी चाहिए। इस मौके पर उनकी दादी मरिया ने भी अपने पोते को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पौते ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुरेश गिल ने कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी संतान जीवन में सफल हो और ऊंचे पद को हासिल करें। कुछ ऐसा ही रोहित ने किया है, जोकि बड़े ही गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed