{"_id":"6963feace8c88f502e0d88bb","slug":"rohedia-defeated-subhash-nagar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821897-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोहेड़िया ने सुभाष नगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोहेड़िया ने सुभाष नगर को हराया
Mon, 12 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोहेड़िया गांव में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले राउंड में रोहेड़िया ने सुभाष नगर को हराया। इसी तरह कई मैच हुए।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की भीड़ दोनों ही देखने लायक रही। आयोजक मुकेश ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को सक्रिय रखना है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद गांवों के युवाओं को खेलों में जोड़ना और ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
आगामी राउंड में इन टीमों के बीच और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांवों में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं।
पहले राउंड के नतीजे
n रोहेड़िया ने सुभाष नगर की टीम को हराया
n पिंजपुरा ने पाडला को मात दी
n ब्राहमनीवाला ने कुलतारण को हराया
n धुंधरेहड़ी ने तारागढ़ को पराजित किया
n
टीम टीक ने पिलनी को हराकर आगे बढ़ी
दूसरे राउंड के मुकाबले और रोमांचक
n हरसौला ने रोहेड़िया को हराया
n ब्राहमनीवाला ने पिंजपुरा को मात दी
n
टीम टीक ने धुंधरेहड़ी को पराजित किया
इन मुकाबलों के बाद तीन टीमें पूल क्लियर करने में सफल रहीं: हरसौला, ब्राहमनीवाला और टीम टीक।