फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rocky mittal, advocate, strike postpond, kaithal

रॉकी मित्तल के आश्वासन पर वकीलों ने अनशन किया स्थगित

Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
rocky mittal, advocate, strike postpond, kaithal
जानकारी देते रॉकी मित्तल व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले 13 दिनों से डीसी रविप्रकाश गुप्ता व एसडीएम मनदीप कौर के तबादले की मांग को लेकर अनशन पर बैठे वकीलों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाईजर रॉकी मित्तल के आश्वासन पर अपना क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया। वकीलों ने चेतावनी जारी की है कि 15 दिनों में दोनों अधिकारियों का तबादला नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व शनिवार सुबह रॉकी मित्तल बार एसोसिएशन के अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्हें यहां पहुंचकर सरकार की ओर से मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बार रूम में जिला बार एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मित्तल ने कहा कि कैथल के डीसी रवि प्रकाश गुप्ता और एसडीएम मनदीप कौर द्वारा वकीलों के साथ-साथ आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें काफी समय से मिल रही हैं। पिछले दिनों डीसी ने यहां के मंडी के व्यापारियों के साथ भी इसी प्रकार बर्ताव किया था और उन्हें गेट आउट तक कह दिया था। इसी प्रकार की बातों के मद्देनजर सरकार ने उन्हें वकीलों के पास भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 15 दिन के अंदर उपरोक्त दोनों अधिकारियों के तबादले कर दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद प्रधान अशोक गौतम ने हाउस की मंजूरी ली और 15 दिन के लिए धरना स्थगित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व वकील शनिवार को प्रदर्शन कर पिहोवा चौक पर जाने वाले थे। लेकिन रॉकी मित्तल के बार में आने का संदेश मिलने के बाद वकीलों ने प्रदर्शन को रोक दिया। बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने कहा कि सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद वकीलों ने अपना धरना 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यदि 15 दिनों के अंदर दोनों अधिकारियों का तबादला नहीं हुआ तो वो फिर से नई रणनीति बनाकर आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान रेवेन्यू कोर्टों का बहिष्कार पहले की तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed