फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rocky had joined Congress 10 days before the announcement of assembly elections.

Kaithal News: रॉकी ने विस चुनाव की घोषणा से 10 दिन पहले थामा था कांग्रेस का दामन

Wed, 15 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rocky had joined Congress 10 days before the announcement of assembly elections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिमाचल प्रदेश में कसौली थाने में गैंगरेप केस में नामजद प्रदेश सरकार के पूर्व पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में गाना गाने शुरू किए थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दूरियां बढ़ने के बाद भाजपा में वह असहज महसूस कर रहे थे। अंततः रॉकी मित्तल ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से महज 10 दिन पहले ही भाजपा को अलविदा कह दिया।

इस दौरान रॉकी मित्तल कैथल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला के मंच पर आए। वह 26 अगस्त 2024 को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होते हुए रॉकी ने ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई। नफरत फैलाई सबने, तूने मिटाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई गाकर राहुल गांधी से माफी भी मांगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान रॉकी ने भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के लिए कई गाने गाए। गानों के माध्यम से उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने के आरोप लगाए।

पूर्व सीएम से रहा मनमुटाव, मंत्री अनिल विज को था सराहा ः वर्ष 2021 में रॉकी ने प्रदेश भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। इसका कारण उनका पूर्व सीएम से मनमुटाव माना जाता है। एक तरफ जहां रॉकी मित्तल के निशाने पर पूर्व सीएम मनोहर लाल थे तो कई कार्यक्रमों में दौरान उन्होंने अनिल विज को भाजपा का असली सिपाही भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज पर किया था हमला

वर्ष 2015 में रॉकी मित्तल की ओर से जज से दुर्व्यवहार करने का मामला भी सामने आया था। रॉकी मित्तल पर आरोप लगा था कि वह परिवार के साथ रोहतक जा रहा था। कैथल-जींद रोड बाइपास पर जाम लगा था, इस दौरान मित्तल की जज की गाड़ी को लेकर बहस हो गई। उसने जज की गाड़ी से नीली बत्ती उतार जज पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में रॉकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मित्तल को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed