{"_id":"6499e0ea04eaf6229e088a35","slug":"robbery-attempt-at-petrol-pump-in-kangthali-one-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1025-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कांगथली में पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कांगथली में पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, एक काबू
Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव कांगथली में पांच-छह आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप पर नकदी लूटने का प्रयास किया। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर धरे गए युवक से पूछताछ कर रही है।
गांव कांगथली निवासी गुरप्रीत चौहान ने सीवन थाने में शिकायत दी है कि वह गांव के पास बाबा लक्खी शाह बंजारा फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन हैं। 25 जून को वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी रात को लगभग पौने आठ बजे दो लड़के आए और पेट्रोल पंप के एक ओर खड़े हो गए। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने खड़े होने का कारण पूछा। इस पर लड़कों ने कहा कि वे किसी के इंतजार में हैं और काफी देर वहीं खड़े रहे। कुछ देर बाद एक गाड़ी आई जिसमें तीन-चार लड़के उतरे और उसे अपशब्द कहते हुए नकदी छीनने लगे। आरोपियों ने कहा कि जितने पैसे हैं निकालकर उन्हें दे दें वरना जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी उसके साथ हाथापाई करने लगे। उनमें से एक लड़का कांगथली का रहने वाला ऋषि था, जिसे पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी लोगों को आता देखकर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर धरे गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।