फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways workshop struggling with shortage of technical staff; 155 out of 204 posts vacant.

Kaithal News: तकनीकी स्टाफ के अभाव में जूझ रही रोडवेज की वर्कशॉप, 204 में से 155 पद खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways workshop struggling with shortage of technical staff; 155 out of 204 posts vacant.
बस अड्डा की वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद
कैथल। रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्कशॉप में कुल 204 स्वीकृत पद हैं लेकिन इनमें से केवल 52 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, यानी 155 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों और यात्रियों का कहना है कि मैकेनिक और अन्य तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण शाम को डिपो में लौटने वाली बसों की नियमित जांच भी नहीं हो पाती। टायर पंचर, कमानी टूटने और अन्य तकनीकी खराबियों के कारण कई बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नियमित कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग आईटीआई के ट्रेनी विद्यार्थियों से काम करा रहा है। हालांकि अनुभवी कर्मचारियों की कमी के कारण वर्कशॉप का काम प्रभावित हो रहा है और बसों की मरम्मत में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। रूटों पर बसों की उपलब्धता भी घट रही है।
विज्ञापन

वर्कशॉप में बस लेकर पहुंचे एक चालक ने बताया कि तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण एक बस को ठीक होने में 5 से 7 दिन तक लग जाते हैं। इससे कई रूटों पर बसों की संख्या कम हो जाती है और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्रियों ने सरकार से रोडवेज में जल्द भर्ती कर खाली पद भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मनोज कुमार ने बताया कि दो दिन पहले कुरुक्षेत्र रूट पर बस खराब हो गई थी। करीब एक घंटा तक बस ठीक होने का इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा कोई न कोई बस डिपो की खराब हो जाती है। डिपो में बसें काफी पुरानी हो चुकी हैं। डिपो को कर्मचारियों की जरूरत है। जल्द से जल्द सरकार को भर्ती कर वर्कशॉप में कर्मचारी लगाने चाहिए, ताकि बसों का संचालन सही ढंग से हो सके।


ये है सबसे ज्यादा पद खाली
पद कुल पद खाली पद
मैकेनिक 46 41
इलेक्ट्रीशियन 7 7
बैटरी अटेंडेंट 1 1
कारपेंटर 8 6
ब्लैकस्मिथ 9 8
वेल्डर 3 2
पेंटर 4 4
टर्नर 1 1
टायरमैन 9 4
रेडियेटर रिपेयर 3 3
सहायक मैकेनिक 20 20
सहायक इलेक्ट्रीशियन 8 8
सहायक कारपेंटर 4 4
सहायक वेल्डर 2 2
सहायक टायरमैन 5 5
वॉशिंग बॉय 8 5
स्टोरमैन 4 1
हेल्पर 41 18
कर्मचारियों की कमी के बारे में मुख्यालय को लिखा हुआ है। जल्द कर्मचारी मिलने की उम्मीद है। बसों की समय पर मरम्मत की जा रही है। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जा रहा है।
- अनिल कुमार, वर्कशॉप मैनेजर कैथल

बस अड्डा की वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद

बस अड्डा की वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed