{"_id":"65aef41306010ee4f60ef734","slug":"roadways-workers-will-strike-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-311854-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कल हड़ताल करेंगे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कल हड़ताल करेंगे रोडवेजकर्मी
Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा की बैठक वर्कशाप में हुई। बैठक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी व मानी गई मांगों को लागू नहीं करने के खिलाफ 24 जनवरी को कैथल डिपो में पूर्ण रूप से चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यूनियन के सांझा मोर्चा के राज्य नेता आजाद गिल, कृष्ण रवीश, सुशील कुमार जसबीर सिंह विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान चक्का जाम में कैथल डिपो के कर्मचारियों को ओर से बढ़ चढ़-कर भाग लेने की ठोस योजना बनाई गई। मुख्य मांगों पर चर्चा करते हुए डिपो सांझा मोर्चा के नेता अमित कुमार ने कहा परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 रुपये किया जाए। अर्जित अवकाश में कटौती का पत्र वापस लेकर पहले की तरह अवकाश लागू करें।
पुरानी पेंशन बहाली, जोखिम भत्ता देने पर सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। सरकार रूट परमिट देने का इरादा छोड़ कर विभाग में 10 हजार बसों को शामिल कने, ताकि 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। वर्ष 2016 में भर्ती चालकों सहित कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। वर्कशॉप सहित सभी श्रेणियों में खाली पड़े रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अमित कुमार कुंडू, सचिव कृष्ण गुल्याना, प्रवीन कुमार क्योडक़, सुशील गुज्जर, रामफल शिमला, महावीर सिंधू आदि मौजूद रहे।