फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways workers protest at bus stand, demonstration

Kaithal News: रोडवेजकर्मियों का बस स्टैंड पर धरना, प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers protest at bus stand, demonstration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हरियाणा राज्य परिवहन कैथल डिपो में भी रोडवेज कर्मियों ने नए बस स्टैंड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस हड़ताल में रोडवेज के सात में पांच कर्मचारी संगठन शामिल हुए। हरियाणा राज्य परिवहन कैथल डिपो सांझा मोर्चा के प्रधान महावीर संधु, अमित कुंडू, शमशेर सिरटा, अनिल कुमार, सुनील आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके पूंजीवाद को बढ़ावा देकर सभी सरकारी विभागों को निजीकरण की श्रेणी में धकेल कर बर्बाद करना चाहती है। सभी चालकों पर हिट एंड रन कानून लागू करने से सात साल का कारावास और 10 लाख रुपये जुर्माना की सजा सभी चालकों के साथ कुठाराघात है। राज्य नेता कृष्ण किच्छाना, सुरेश करोड़ा, अमित कुमार, सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को भी सरकार लागू नहीं कर रही है। इस मौके पर रामफल शिमला, बलवान कुंडू, दिलबाग खरक, राजेश, प्रवीण, सुशील, बलवान किठाना, जगतार, जय भगवान, शीश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलायत में भी कर्मचारियों ने की हड़ताल ः कलायत। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर कर्मचारियों व मजदूरों ने अपने-अपने स्थान पर हड़ताल करके खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में रोष सभा की। उर्व कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, सीटू नेता सत्यवान और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान हरफूल खेड़ी शेरखां ने संयुक्त किसान मोर्चा के धरने में शामिल होकर उनकी मांगों का समर्थन किया। सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed