फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways will get a shock after the arrival of new buses

Kaithal News: नई बसों के आने के बाद रोडवेज को लगेगा झटका

Fri, 18 Aug 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways will get a shock after the arrival of new buses
कैथल। कैथल डिपो में नई बसों के आने के बाद अब रोडवेज को बसों के कंडम होने का झटका लगेगा। विभाग के अनुसार अगले महीने में कैथल डिपो की 16 बसें कंडम होगी। इससे यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इन सभी बसों की वैधता सितंबर 2023 तक ही है। पिछले सात सालों में कैथल डिपो को 76 रोडवेज, पांच मिनी व 23 किलोमीटर योजना की बसें मिली हैं। इनमें टाटा कंपनी के बीएस छह तकनीक की बसें पिछले छह महीनों में ही आई हैं। इन बसों के कंडम होने के बाद कुछ अधिक प्रभाव यात्रियों पर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन ग्रामीण रूटों पर लोगों को परेशानी जरूर हो सकती है। वहीं, इससे पहले दिल्ली डिपो से आठ पुरानी बसों को कैथल डिपो के रोडवेज के बेड़े में शामिल किया गया है। इन बसों को स्थानीय रूटों पर ही चलाया गया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन




पिछले आठ साल में कंडम बसों की स्थिति-

वर्ष


कंडम बसों की संख्या

2016


13

2017


04

2018


10

2019


08

2020


14

2021


00

2022


15 बसें कंडम होनी थी। लेकिन आयु सीमा बढ़ा दी।



नोट- बसों को कंडम करने की बजाय दो साल की आयु सीमा बढ़ा दी। वहीं, अब 2023 में सितंबर में 16 बसें कंडम होगी।




रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि अगले महीने के अंत तक करीब 16 बसें कंडम तो जरूर होनी है, लेकिन अब डिपो में बसों की संख्या ठीक हो गई है। वहीं, बसों के कंडम होने के बाद इनकी जगह पर इतनी ही बसें और आनी है। ऐसे में अधिक प्रभाव यात्रियों पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed