फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways trips increased for Delhi and Chandigarh

Kaithal News: दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए बढ़े रोडवेज के फेरे

Sun, 04 Jun 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways trips increased for Delhi and Chandigarh
कैथल। रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ने के बाद रूट बहाल होने लगे हैं। कई रूटों पर रात्रिकालीन सेवा शुरू होने के साथ गाड़ियों के फेरे भी बढ़ने लगे हैं। जैसे अब दिल्ली के लिए 17 से बढ़ाकर 34 फेरे हो गए हैं। इसी प्रकार चंडीगढ़ के लिए आठ फेरों से बढ़ाकर 12 फेरे कर दिए गए हैं। जयपुर के लिए भी अब चार और गुरुग्राम के लिए दो बसें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब रोडवेज प्रबंधन ने कैथल डिपो की नई समय सारिणी बनाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ साल पहले जिले में जिन रूटों पर रोडवेज बसें संचालित हो रही थीं, विभागीय बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने पर अब इन सभी रूटों पर बसों के फेरे तय कर दिए हैं। अब जिन रूटों पर आठ साल पहले जिस समय बस चलती थीं, उस समय बसें पहुंचेंगी। जिससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


वर्ष 2016 के बाद से लगातार बसों की संख्या कम होने के कारण एक तरफ जहां अधिकतर लंबे रूटों पर बसें नहीं चल पा रही थी। वहीं, समय सारिणी के तहत भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। इसी बीच रोडवेज ने हाल ही में टाटा की बीएस छह तकनीक की एक हजार बसें पूरे प्रदेश के डिपो में भेजी हैं। कैथल डिपो में भी 80 बसें भेजी हैं। अब कुल 196 बसें हो गई हैं। बसों की संख्या बढ़ने से लंबे रूटों के साथ ही स्थानीय व ग्रामीण रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई समय सारणी में दिल्ली जाने के लिए अंतिम बस रात पौने आठ बजे, सिरसा व जींद के लिए रात 10 और चंडीगढ़ के लिए रात पौने एक बजे तक बस मिलेगी। असंध व चीका रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों की संख्या भी अतिरिक्त की गई है। असंध के लिए आठ मिनट व चीका के लिए पांच मिनट में बस सेवा उपलब्ध होगी।

बस अड्डा प्रभारी रोहताश जांगड़ा ने बताया कि डिपो में 196 बसे हैं। नई बसें आने के बाद सभी रूट पर फेरे बढ़ाए हैं। इसके लिए नई समय सारिणी बनाई है। जिसमें दिल्ली व कुरुक्षेत्र और पटियाला की अंतिम बस का समय बढ़ाया है। कैथल से चीका पांच मिनट व असंध के लिए आठ मिनट में बस उपलब्ध होगी।
रूट के अनुसार ये हैं बसें

कैथल डिपो की तरफ से नई बसें आने के बाद कैथल से दिल्ली 34 बसें, कैथल से चंडीगढ़ 12 बसें, कैथल से पटियाला नौ, कैथल से कुरुक्षेत्र व यमुनानगर 25, कैथल से पातड़ा 12 बसें, कैथल से जींद व हांसी के लिए में 20, कैथल से असंध के लिए 15, कैथल से करनाल लोकल के लिए 10, हरिद्वार व देहरादून के लिए दो, कटरा के लिए दो बसें संचालित की हैं। जयपुर के लिए चार बसें और गुरुग्राम में दो बसें चलाई गई हैं। लंबे रूट पर 145 बसें संचालित की जाएंगी तो 51 बसों के माध्यम से जिले में स्थानीय स्तर पर लोगों को बस सेवा उपलबध करवाई जाएगी।

प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्री करते हैं आवागमन
रोडवेज विभाग के आंकड़ों के तहत कैथल बस अड्डा से प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक आवागमन करते हैं। इस स्थिति में कैथल डिपो को भी एक दिन में 10 से 12 लाख रुपये की आमदनी भी होती है। अब बसों की संख्या बढ़ने के बाद ग्रामीण रूटों पर भी आमदनी बढ़ी है।
नई समय सारिणी
रूट
पहली बस सेवा
अंतिम बस सेवा

1. कैथल से दिल्ली
सुबह 4:20
शाम 7:40

2. कैथल से हरिद्वार
सुबह 5:50
दोपहर 12:00

3. कैथल-कुरुक्षेत्र, यमुनानगर
सुबह 5:50
शाम 6:40

4. कैथल से करनाल लोकल
सुबह 4:20
शाम 8:15

5. कैथल से सिरसा
सुबह 6:00
रात 10:00 बजे

6. कैथल से जींद, हांसी
सुबह 5:10
शाम 10:05

7. कैथल से जयपुर
सुबह 5:00
सुबह 7:10

8. कैथल चंडीगढ़
सुबह 4:40
रात 12:40

9. कैथल से पटियाला
सुबह 6:10
शाम 5:24

10 कैथल से चीका
सुबह 6:10
रात 8:15

11. कैथल से असंध
सुबह 6:20
शाम 7:30

12. कैथल से कुरुक्षेत्र
सुबह 5:50
शाम 7:30

13. कैथल से टोहाना
सुबह 7.00
शाम 5.15



14. कैथल-पातड़ा-संगरूर
सुबह 6:00 बजे
शाम 5:00

15. कैथल से खनौरी
सुबह 6:00 बजे
शाम 5:50

16. कैथल से कटरा
सुबह 7:20 ——
नोट- कैथल से चीका पांच मिनट व असंध में आठ मिनट के अंतराल में बस सेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed