{"_id":"607349a28ebc3ec89761fdda","slug":"roadways-personnel-dispute-with-bus-passengers-for-not-applying-mask-in-kaithal-kaithal-news-knl66941318","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने पर रोडवेज कर्मियों का बस यात्रियों से हो रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने पर रोडवेज कर्मियों का बस यात्रियों से हो रहा विवाद
विज्ञापन
कैथल बस स्टैंड पर बिना मास्क के बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बस स्टैंड पर कोविड-19 से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। हालात ये बन चुके हैं कि बसों में सफर करने वाले यात्री बिना मास्क घूमते हैं। कर्मचारियों के समझाने के बावजूद यात्री नहीं मान रहे हैं। रोडवेज ने कोरोना काल में बिना मास्क वाले यात्रियों के चालान करने को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी बिना मास्क वाले यात्रियों के चालान करती है तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
इस संबंध में रोडवेज कर्मियों ने डिप्टी कमिश्नर सुजान सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में कर्मचारियों ने बताया है कि यात्री के बिना मास्क मिलने पर उनसे जुर्माना वसूलने को लेकर दिन झगड़ा हो रहा है। करीब पंद्रह दिन से समस्या बनी हुई है।
बस स्टैंड परिसर में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। मास्क के बिना यात्री बस स्टैंड पर प्रवेश कर रहे हैं। कोरोना महामारी के नियमों का पालन लोग करना भूलते जा रहे हैं।काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्री दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रख रहे। कर्मचारियों ने प्रशासन से सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर स्पीकर पर करवाते हैं एनाउंसमेंट
अड्डा एंचार्ज नफे सिंह व बलकार ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन का कर्मचारियों की ओर से पालन किया जा रहा है। यात्रियों के लिए लाउडस्पीकर पर एनाउंसमेंट भी किया है। इसके बाद भी यात्री समझ नहीं रहे। बिना मास्क यात्रियों से अगर जुर्माना वसूलते हैं तो वे कर्मचारियों व यात्रियों के बीच विवाद हो जाता है। इसके लिए डीसी को पत्र लिखा गया है।