फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways increased the number of AC buses on Chandigarh-Hisar route

Kaithal News: रोडवेज ने चंडीगढ़-हिसार रूट पर बढ़ाई एसी बसों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased the number of AC buses on Chandigarh-Hisar route
- पहले केवल दो से तीन एसी बसों का ही होता था संचालन, अब 14 बसों का हो रहा संचालन, खाटू श्याम जी रूट पर भी शुरू की गई नई बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोडवेज डिपो की ओर से चंडीगढ़ हिसार रूट पर एसी बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। एसी बसों के शुरू होने के कारण यात्रियों का कैथल से चंडीगढ़ और हिसार का सफर और आसान हो जाएगा। इसके अलावा एक नई बस खाटू श्याम व सालासर रूट पर भी शुरू की गई है।
गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले इन रूटों पर तीन से चार एसी बसों का संचालन होता था। जब से हरियाणा रोडवेज में बसों की संख्या बढ़ी और एसी बसें शामिल हुई हैं। तभी से इस रुट पर 14 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्री आसानी से एसी बस के माध्यम से हिसार और चंडीगढ़ जा सकते हैं। हालांकि इस रूट पर यात्रियों की ओर से वोल्वो बस के संचालन की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ रूट पर कैथल से यह है एसी बस की समय सारिणी-
समय रोडवेज
सुबह 9.10 हरियाणा रोडवेज
सुबह 9.45 हरियाणा रोडवेज
दोपहर 2.10 हरियाणा रोडवेज
दोपहर 2.30 चंडीगढ़ रोडवेज
दोपहर 3.30 चंडीगढ़ रोडवेज
शाम 4.10 चंडीगढ़ रोडवेज
शाम 5.00 चंडीगढ़ रोडवेज

चंडीगढ़ से हिसार रूट पर कैथल से यह है एसी बस की समय सारणी-
समय डिपो
सुबह 8.30 चंडीगढ़ रोडवेज
सुबह 9.40 चंडीगढ़ रोडवेज यह बस खाटू श्याम जाती है।
सुबह 10.20 चंडीगढ़ रोडवेज यह बस सालासर धाम जाती है।
शाम 4.00 हरियाणा रोडवेज
शाम 7.00 हरियाणा रोडवेज
रात 9.15 हरियाणा रोडवेज
रात 9.40 हरियाणा रोडवेज यह बस हिसार न जाकर हांसी तक जाती है।

कैथल में एसी बसों का संचालन चंडीगढ़ रोडवेज व हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ की ओर से संचालित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को एसी बस की सुविधा मिल रही है। जबकि पहले कुछ ही बसों का संचालन नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed