{"_id":"690a9b2374d1317b6b0dd4aa","slug":"roadways-depot-gets-10-new-buses-number-reaches-197-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140172-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोडवेज डिपो को मिली 10 नई बसें, 197 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोडवेज डिपो को मिली 10 नई बसें, 197 पहुंची संख्या
Wed, 05 Nov 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज विभाग कैथल डिपो को 10 नई बसें मिल गई है। मंगलवार सुबह सभी बसें डिपो में पहुंच गई। इन बसों के आने के बाद दैनिक सैकड़ों यात्रियों को सफर करने में फायदा मिलेगा। विभाग की कागज कार्रवाई और बीमा व पासिंग के बाद लंबे रूटों पर अधिकतर बसों को चलाया जाएगा।
जनसंख्या के हिसाब से डिपो में बसों की कमी है। कम होने से कई बार दिल्ली रूट पर बसों पड़ रहा है। अब सभी रूटों पर बस सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी। डिपो में काफी समय से एनसीआर क्षेत्र के जिलों से कंडम होने वाली करीब 72 पुरानी बसें कैथल आ गई है। इनमें से अधिकतर बसें बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि इन पुरानी बसों की जगह नई उपलब्ध करवाई जाए, ताकि रोडवेज डिपो नई बसों का हो जाए। अब लीज समेत रोडवेज की 197 बसें हो गई हैं। इनमें 23 लीज की बसें शामिल हैं। इससे पहले रोडवेज विभाग के पास खुद की 164 बसें थी , अब उनकी संख्या बढ़कर 174 हो गई हैं। बीएस 3 की 52 बसें, बीएस- 4 की 47 व बीएस 6 की 75 बसें हो गई है। नई बसों के बावजूद 250 बसों के बेड़े में 53 बसों की ओर जरूरत है।
रूटों पर बसों की कमी नहीं रहेगी : यात्री रामकुमार ने बताया कि नई बसें शामिल होने से रूटों पर बसों की कमी नहीं रहेगी।चंडीगढ़, दिल्ली, हिसार रूटों पर घंटों बसों का स्टॉपेज पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। नई बसें रास्ते में कम खराब होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता कृष्ण गुलियाना ने कहा कि कई बार सरकार को नई बसें डिपो में शामिल करने का पत्र भेज चुक हैं। इसके बाद डिपो में नई बसें शामिल हुई है। डिपो में पुरानी बसों की जगह नई बसें भेजी जाए। आमदनी के साथ ज्यादा लोग रोडवेज की बसों में सफर करेंगे।
डिपो की बढ़ेगी आमदनी : बसों के रूट पर चलने के बाद डिपो की आमदनी में भी इजाफा होगा। अब रोजाना 12 से 14 लाख के करीब आमदनी होती है। जो बढ़कर 18 के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। रोजाना 15 से 16 हजार के करीब यात्री कैथल डिपो की बसों में सफर तय करते हैं। संवाद