फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways bus going to Narwana overturned, 22 passengers injured

Kaithal News: नरवाना जा रही रोडवेज की बस पलटी, 22 यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus going to Narwana overturned, 22 passengers injured
कैथल/ राजौंद। करोड़ा से नरवाना जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस कसान गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। शनिवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण सड़क की मिट्टी दरकने से से बस का पहिया धंस गया, जिसके चलते यह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में करीब 22 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सुबह करोड़ा से नरवाना की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कसान गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में चालक ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा। बारिश के कारण कच्ची मिट्टी में पहिया धंस गया, जिससे चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस करीब आठ फीट नीचे खेत में पलट गई। इस हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस के ऊपर चढ़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही किठाना चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए कैथल के सिविल अस्पताल और सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में 22 यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed