फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads will be built in the district with Rs 109 crore

Kaithal News: जिले में 109 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built in the district with Rs 109 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। सरकार ने सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 109 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इनमें गुहला-चीका, पूंडरी, कलायत और कैथल हलके के गांवों की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सबसे ज्यादा फायदा गुहला क्षेत्र के लोगों को होगा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस बजट के तहत पूरे जिले में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। इन सड़कों में कई ऐसी भी हैं जिनका निर्माण पिछले चार से पांच वर्षों से लंबित पड़ा था। अब मानसून के बाद इनका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने जिलेभर में लगभग 100 सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद न केवल सड़क यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मानसून समाप्त होते ही निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों की यह स्थिति कई वर्षों पुरानी है। अधिकांश सड़कें वर्षों पहले बनी थीं, जिनकी देखरेख समय पर नहीं हो पाई। बारिश के मौसम में इन सड़कों पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनते रहे। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी जोखिम उठाना पड़ता था।

सड़क निर्माण और मरम्मत की इस योजना में सबसे अधिक लाभ गुहला विधानसभा क्षेत्र को मिला है। यहां 58 सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण और मरम्मत पर 46 करोड़ 56 लाख 82 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की कुल लंबाई 131 किलोमीटर है।

इनमें वे सड़कें भी शामिल हैं जो बाढ़ के समय या उसके बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं पूंडरी हलके में 22 सड़कों पर 22 करोड़ 80 लाख 88 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिनकी कुल लंबाई 56.93 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त जिले की 18 अन्य सड़कें ऐसी हैं, जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सार्वजनिक रैली में की थी। इन पर 14 करोड़ 20 लाख 97 हजार रुपये की लागत आएगी और ये सड़कें कुल 48.35 किलोमीटर लंबी होंगी। करनाल–कैथल–खनौरी रोड, पिहोवा–चीका रोड और ढांड–पूंडरी–राजौंद रोड की मरम्मत के लिए भी निविदा जारी कर दी गई है।


जिलेभर की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए काम योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकांश सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मानसून के बाद कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। -वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, कैथल

सड़क का नाम
लागत

पूंडरी हाबड़ी रोड से डेरा बूटरा वाला
127.91

2 पूंडरी हाबड़ी रोड से डेरा नाशोरियां 103.24

आहूं रोड
16.68

टयोठा से हाबड़ी रोड
125.00

रोहेड़ा बाकल रोड
119.04

हाबड़ी-हजवाना-डीग रोड
57.21

कौल ढांड रोड से पबनावा रोड
75.46

करोड़ा से पाई
195.97

चुहड़माजरा से फल्गु तीर्थ
126.88

बुच्ची एप्रोच रोड
63.58

सलेमपुर महदूद रोड
45.04

जंडौला से मलबोडा रोड
66.93

खेड़ी मटरवा से डुलियानी
57.31

फतेहपुर फिरनी
54.25

जंडौला से उरनेचा रोड
73.12

रसीना बाईपास
27.28

बंदराना सोलूमाजरा से डेरा देशराज
6.20

सांच से बस्तली झाल
79.87

दुसैन से डेरा जयमल
35.89

करोड़ा से फरीयाबाद
361.72

सिकंदरखेड़ी से बरसाना
55.73

जांबा से सिकंदरखेड़ी
239.47

डीग चोचड़ा रोड
39.68

पिहोवा ढांड रोड से दिल्ली फार्म
55.12

करोड़ा से राहड़ा रोड
259.96

फतेहपुर से खेड़ी मटरवा
131.79

फरल से जडौला वाया सोलूमाजरा
52.23

फरल से जडौला रोड
50.40

फरल से खेड़ी मटरवा
48.35

करनाल-कैथल रोड से पूंडरी सिटी
380.53

हजवाना से हाबड़ी
118.39

पबनावा से ढांड-कुरुक्षेत्र रोड
70.22

पाई रोड पूंडरी से मांगे राम फार्म
89.03

कौल-पाबला रोड
103.31

बदनारा से गोंदर रोड
34.87

पूंडरी-हाबड़ी से गामड़ी रोड
18.80

डीग से रमाना-रमानी रोड
34.21

सिरसल रोड
15.59

फरल से खनौदा
40.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed