फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road uprooted in a week two JE suspended in Kaithal

एक हफ्ते में उखड़ गई सड़क: कैथल में दो जेई सस्पेंड, 12 किमी सड़क निर्माण में लगाई घटिया सामग्री

Fri, 20 Dec 2024 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Dec 2024 07:07 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में एक सप्ताह पहले बनाई गई सड़क उखड़ गई। इसके लिए जिम्मेदार दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। विभाग ने दो जेई को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
Road uprooted in a week two JE suspended in Kaithal
एक सप्ताह पहले बनाई गई सड़क की हालत। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों के अनुसार सही सामग्री का प्रयोग न करने पर लोक निर्माण विभाग ने दो जूनियर इंजीनियर (जेई) निलंबित किए हैं। निलंबित किए गए अधिकारियों में जेई दिनेश कुमार व जेई रामनिवास का नाम शामिल है। इन अधिकारियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में बनाई गई कई सड़कों के सैंपल परीक्षण में फेल पाए, जिसके बाद विभाग के मुख्यालय की ओर से दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से गांव कुतुबपुर से धुंधरेहड़ी तक लगभग 12 किलोमीटर बनी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। यह सड़क बनाने के एक सप्ताह में ही फिर से टूटने लगी थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सामग्री पर सवाल उठाए थे व इसकी शिकायत सरकार को भेजी गई थी। 
विज्ञापन




क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय करनाल के अधिकारियों ने सड़क में प्रयुक्त सामग्री के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज थे। जांच के दौरान सैंपल फेल पाए गए। इस आधार पर दोनों को सस्पेंड कर दिया है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर सरकार को लाखों रुपये की चपत भी लगी है। निर्माण सामग्री और प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। मामले में अन्य संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी कार्रवाई संभावित है। सड़कों की मरम्मत का काम शीघ्र शुरू किया जाए। साथ ही मांग की है कि भविष्य में भी सड़कों का कार्य मानकों के अनुसार सही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर सिंह ने बताया कि सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल फेल आने के कारण मुख्यालय ने जिले के दो जेई को सस्पेंड किया है। उन्होंने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। मामले में अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


खराब गुणवत्ता से हुआ बड़ा नुकसान
ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को तकनीकी मानकों पर खरा उतरना था, लेकिन जांच में यह सैंपल पूरी तरह से फेल हो गए। इससे स्पष्ट हुआ कि निर्माण सामग्री और प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। इस घोटाले के कारण सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खराब गुणवत्ता की सड़कों को जल्द ही मरम्मत या दोबारा बनाने की आवश्यकता होगी, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed