फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road from Rasulpur Gamdi to Dohar Bridge to be

Kaithal News: 1.33 करोड़ से बनेगी रसूलपुर गामड़ी-डोहर पुल तक सड़क

Wed, 12 Aug 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Road from Rasulpur Gamdi to Dohar Bridge to be
जर्जर हालत में सड़क। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रसूलपुर गामड़ी से डोहर पुल तक करीब दो किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की स्पेशल रिपेयर के लिए 1 करोड़ 33 लाख की राशि मंजूर की गई है।
विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अगले सप्ताह टेंडर लगाए जाने की उम्मीद है। इसके बाद सितंबर में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती थी। इसके बावजूद यह मार्ग चीका और कैथल के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क का निर्माण होने के बाद रसूलपुर गामड़ी सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, चीका से कैथल आने-जाने वाले कई लोग सीवन होकर जाने के बजाय पोलड़, मांडी, रसूलपुर, डोहर और खुराना के रास्ते से सफर करते हैं। यह मार्ग अपेक्षाकृत कम दूरी वाला है, जिससे लोगों के समय और दूरी दोनों की बचत होती है। इसी कारण इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ता था। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और गड्ढों के कारण परेशानी और बढ़ जाती थी।

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिकारी वरुण कंसल ने बताया कि रसूलपुर गामड़ी से डोहर पुल तक करीब दो किलोमीटर सड़क की स्पेशल रिपेयर को मंजूरी मिल चुकी है। इस कार्य पर 1 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया जारी है और अगले सप्ताह टेंडर लगाया जाएगा। विभाग की योजना के अनुसार सितंबर में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उधर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का सरपंच ममता आर्य, पंचायत प्रतिनिधि निर्मल सिंह और जयपाल रसूलपुर सहित ग्रामीणों ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed