फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road from Jadaula to Pobala, Begpur in bad condition

Kaithal News: जडौला से पोबाला, बेगपुर तक सड़क खस्ताहाल

Mon, 14 Oct 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Road from Jadaula to Pobala, Begpur in bad condition
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। जडौला से पोबाला, बेगपुर तक टूटी हुई सड़क किसानों का ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई है। ग्रामीण सरदार दलेर सिंह, गुर सागर सिंह, सुखवंत सिंह, प्रगट सिंह, गुरबाज सिंह, बलिहार सिंह व करनैल सिंह ने बताया कि इस समय धान की कटाई का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है लेकिन सड़क पर गहरे गड्ढे

होने के कारण किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि 20 मिनट का सफर तय करने में एक घंटा लगता है। इससे समय की बर्बादी होती है और सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण ट्राली पलटने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर मिलकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। हर बार अधिकारी शीघ्र ही समस्या के समाधान की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अधिकारियों के इस प्रकार के रवैया से किसानों में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि टूटी सड़क से निजात दिलाई जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने बताया कि इस सड़क का टेंडर हो चुका है। शीघ्र ही इसको बनाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed