फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road deteriorated, movement is not easy for passers-by

बदहाल सड़क पर आसान नहीं आवागमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Road deteriorated, movement is not easy for passers-by
गांव भाना से करोड़ा को जाने वाली सड़क बीते करीब तीन साल से राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क इतनी बदहाल हो गई है कि यहां से पैदल गुजरना भी लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार विभाग को शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सड़क की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

गांव वासी पाला राम, मनोज कुमार, विजय कुमार व धनपत सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में बने गहरे गड्ढे निरंतर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं, जिसमें दोपहिया वाहन चालक चोटिल व बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। राहगीरों के लिए सड़क भारी परेशानी का सबब बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पाई जाने वाली सड़क भी खस्ता हो चुकी है। बरसात के दिनों में तो इन सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, जबकि सूखी सड़क पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। उन्होंने बताया कि भाना से करोड़ा की ओर जाने वाला 5 किमी का रास्ता है। आसपास के लोग अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की दयनीय स्थिति राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण मंजीत करोड़ा ने बताया कि कई सालों से यह सड़कें टूटी हुई हैं। प्रतिदिन इस पर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही वाहन क्षतिग्रस्त होने से काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मंाग की है कि जल्द से जल्द ग्रामीण रूटों की सड़कों को बनवाया जाए। राहगीर मनोज कुमार ने बताया कि कई साल से यह सड़क टूटी हुई है और लगातार स्थिति खराब होती जा रही है। इस सड़क से गुजरते समय अक्सर वाहन पंक्चर हो जाते हैं या फिर कभी टायर फट जाता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि जिले में कई सड़कों पर काम शुरू हुआ है। जल्द ही सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed