{"_id":"5fd26eb28ebc3e3b420c5fad","slug":"road-blok-kaithal-news-knl53699837","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए दूसरे युवक का मिला शव, लोगों ने गिरफ्तारी के लिए किया चौक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए दूसरे युवक का मिला शव, लोगों ने गिरफ्तारी के लिए किया चौक जाम
विज्ञापन
road blok
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुतुबपुर में मछली पकड़ने गए शिव कॉलोनी निवासी दूसरे युवक का शव गांव के ही तालाब में वीरवार की सुबह मिला। जिससे सनसनी फैल गई। इससे पहले मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई थी। जिस पर परिजनों ने हत्या के आरोप में केस दर्ज करने की मांग को लेकर पिहोवा चौक पर जाम लगाया था। पुलिस को दूसरे लापता युवक की तलाश थी। जिसका शव मिलने पर मछली पकड़ने वाले ठेकेदार व मामले में समझौता करवाने के आरोप में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सर छोटू राम चौक पर जाम लगा दिया। साढ़े बारह बजे लगाया गया जाम साढ़े चार बजे खुला।
विदित रहे कि गांव कुतुबपुर में छह दिसंबर की सुबह मछली ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ अनिल बंटी और ईश्मा को मछली पकड़ते समय पकड़कर पिटाई की थी। जिसमें अनिल और ईश्मा को चोट लगी थी। जबकि उसी दिन से बंटी लापता हो गया था। घटना के दिन पुलिस भी मौके पर गई थी। बाद में पुलिस थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन आठ दिसंबर को इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने बुधवार को पिहोवा चौक पर जाम लगाया था। पुलिस ने ठेकेदार संजय, विक्रम और अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर हत्या का केस दर्ज किया था। साथ ही बंटी की तलाश करने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया था। इसी बीच वीरवार की सुबह बंटी का शव गांव के ही तालाब में मिला। जिसे बाहर निकाला गया। यह सूचना मिलते ही परिजनों में रोष फैल गया और परिजनों सहित भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल में एकत्रित हो गए। जहां से लोगों ने ठेकेदार सहित पुलिस कर्मियों के खिलाफ रोष प्रकट कर करनाल रोड पर सर छोटू राम चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए एसडीएम संजय कुमार सहित पुलिस के अधिकारियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और करीब साढ़े चार बजे पांच सूत्रीय मांग पत्र देकर ही जाम खोला। पत्र के माध्यम से सभी आरोपियों को पकड़ने, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, आश्रितों में से एक को नौकरी देने, मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और जांच के लिए विशेष टीम बनाने की मांग की। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि उनकी मांगों के बारे में संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया जाएगा। मांगों पर जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी। जाम के दौरान सड़क पर चारों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही।