{"_id":"6a6537e51842471bd2008984","slug":"rksd-pg-college-will-remain-open-for-admissions-today-as-well-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152809-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दखिले के लिए आज भी खुलेगा आरकेएसडी (पीजी) कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दखिले के लिए आज भी खुलेगा आरकेएसडी (पीजी) कॉलेज
Sun, 26 Jul 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी (पीजी) कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने रविवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार शनिवार को बीए (एडेड) में 76 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके अलावा बीकॉम (एडेड) में 119, बीए सायंकालीन में 25, बीएससी फिजिकल साइंस में 55, बीकॉम में 107 तथा बीसीए में 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और सप्ताहांत में आने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों की सुविधा के लिए रविवार को भी कॉलेज खुला रहेगा। सभी प्रवेश समितियां और संबंधित स्टाफ पूरे दिन मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े। संस्थान के महासचिव अश्वनी शोरेवाला ने नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि आरकेएसडी संस्थान पिछले कई दशकों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। विद्यार्थियों का लगातार बढ़ता विश्वास संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आधुनिक सुविधाओं का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में मिल रहा उत्साह कॉलेज की शैक्षणिक साख और उत्कृष्ट परिणामों का परिचायक है। उन्होंने बताया कि संस्थान अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने प्रवेश समितियों के प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने पारदर्शिता और समर्पण के साथ प्रवेश प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद