{"_id":"673a3cf71c5644cc870c0bd4","slug":"rksd-college-hoisted-the-flag-kaithal-news-c-18-1-knl1004-521717-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी काॅलेज ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी काॅलेज ने फहराया परचम
Mon, 18 Nov 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पानीपत में आईबी महाविद्यालय में 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से जिले का मान बढ़ाया है। आरकेएसडी महाविद्यालय ने 17 विधाओं में भाग लेते हुए नौ विधाओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने रिचवल, संस्कृत ड्रामा, जरनल डांस, सांग, माईम, डिबेट एवं मिमिक्री में अव्वल स्थान प्राप्त किए। महाविद्यालय को थिएटर की रनर ट्राफी भी प्राप्त हुई। संस्कृत ड्रामा के दो कलाकारों अभिषेक को श्रेष्ठ अभिनेता एवं जन्नत को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डाँ अशोक अञि, सह-सयोजकों प्रो ऋचा लांग्यान एवं डाँ राजीव शर्मा के नेतृत्व में कुल 58 विद्यार्थियों के दल ने इसमें भाग लिया। विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के द्वारा महाविद्यालय को जोनल युथ फेस्टीवल को श्रेष्ठ ढंग से आयोजित करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ सोमनाथ सचदेवा ने प्राचार्य डाँ संजय गोयल को प्रतिमा भेंट कर यह सम्मान दिया। डाँ गीता गोयल भी उनके साथ उपस्थित रही। प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाले एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागीयों को बधाई दी एवं उनके योगदान की प्रशंसा की।
ओवरऑल विजेता बना था आर्य महाविद्यालय
पानीपत में हुए महोत्सव के दौरान केयूके के पांच जोन के 51 महाविद्यालयों की करीब 300 टीमों ने 44 विधाओं में भाग लिया। पांच जोन के युवा महोत्सव में पहले और दूसरे स्थान पर रहे विजेताओं ने इंटर जोनल युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाई। कलाकारों ने सभी मंचों पर लगातार रंग, भाव और विचार के संगम की अद्भुत छटा बिखेरी। युवा महोत्सव में ओवरऑल विजेता आर्य महाविद्यालय रहा। ओवरऑल रनर-अप एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट रहा।
ये बने थे विजेता
विभिन्न विधाओं में निर्धारित विजयी ट्रॉफी नृत्य में एसडी महाविद्यालय पानीपत, थिएटर में आर्य महाविद्यालय पानीपत, संगीत में आर्य महाविद्यालय पानीपत, साहित्यिक विधाओं में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट, ललित कला में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट ने हासिल की। रनर-अप ट्राफी के लिए नृत्य में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी, थिएटर में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल, संगीत में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट, साहित्यिक विधाओं में आर्य महाविद्यालय पानीपत, ललित कला में आर्य महाविद्यालय पानीपत चुने गए।
इससे पहले बुधवार को हरियाणवी समूह गान में आईजी महिला महाविद्यालय कैथल तृतीय रहा। माइम में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल तृतीय, रिच्यूल्स में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल प्रथम, समूह नृत्य सामान्य में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल द्वितीय, संस्कृत ड्रामा में द्वितीय रहा। मंगलवार को ऑन द स्पॉट पेंटिंग ः यूटीडी प्रथम, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल को दूसरा स्थान मिला था।