फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rksd college election, state registrar, ask answer, kaithal

स्टेट रजिस्ट्रार ने मांगा जवाब, तय अवधि में क्यों नहीं हो पाया आरकेएसडी में चुनाव

Wed, 03 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 03 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
rksd college election, state registrar, ask answer, kaithal
आरकेएसडी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में लोगों के लिए उत्सुकता का विषय बने आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव के लिए तय एक साल की अवधि में चुनाव न होने की स्थिति में स्टेट रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ने कॉलेज प्रशासक से जवाब मांगा है। सरकार ने एक साल के लिए एसडीएम को प्रशासक की नियुक्ति देकर यहां चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बुधवार 3 अगस्त को यहां प्रशासक की नियुक्ति को एक साल पूरा हो गया है। अभी तक चुनाव प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। जिस कारण प्रशासक ने भी सरकार से एक्सटेंशन देने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


विदित रहे कि 4 अगस्त 2015 को आरकेएसडी कॉलेज में एडहॉक कमेटी को हटाकर एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से ही यहां एसडीएम काम काज देख रहे हैं। इस एक साल की अवधि में चुनाव प्रक्रिया शुरू न होने के कारण लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि तय अवधि पूरी होने के बाद आखिर कॉलेज प्रशासन का जिम्मा कौन संभालेगा। लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन


फर्म एंड सोसाइटी विभाग के स्टेट रजिस्ट्रार ने एक साल की अवधि में चुनाव न करवाए जाने पर प्रशासक को पत्र लिखकर जवाब मांगा है कि आखिर तय अवधि में यहां चुनाव क्यों नहीं हो पाया है। इस पत्र में शीघ्र ही प्रशासक से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक साल की अवधि पूरी होने से पूर्व चुनाव प्रक्रिया शुरू न हो पाने पर प्रशासक और एसडीएम मनदीप कौर ने चुनाव करवाने के लिए सरकार से एक्सटेंशन की मांग की है।


एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि उन्होंने 2 फरवरी को चुनाव के लिए जिला फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय को लिख दिया था। इसके बाद में उनका स्थानांतरण हो गया था। अब दो सप्ताह पहले उन्होंने ज्वाइन किया है। अब चुनाव के लिए आवश्यक काम किया जा रहा है। जो भी बाधाएं हैं, वे दूर की जा रही हैं। शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से तय अवधि में चुनाव शुरू न होने पर जवाब मांगा गया है। इसका जवाब भेजा जा रहा है। साथ ही चुनाव होने तक प्रशासक के तौर पर नियुक्ति पर एक्सटेंशन के लिए भी विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed