{"_id":"6ad50c31235d76b5300ee94d","slug":"rksd-college-dominates-49th-zonal-youth-festival-delivers-stellar-performance-across-14-categories-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156742-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 49वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज का दबदबा, 14 विधाओं में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 49वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज का दबदबा, 14 विधाओं में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते हुए आरकेएसडी कॉलेज के कलाकार। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल के विद्यार्थियों ने 49वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का दबदबा कायम रखा। कुरुक्षेत्र के लोहार माजरा स्थित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित महोत्सव में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, थिएटर, ललित कला और साहित्य समेत विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई। अभी तक घोषित परिणामों में महाविद्यालय ने 14 विधाओं में स्थान हासिल किया है।
इनमें लोकगीत (सामान्य) में तीसरा स्थान शामिल है, जबकि 13 विधाओं में प्रतिभागियों को रिकमेंडेड घोषित किया गया है। महोत्सव में विद्यार्थियों ने संस्कृत नाटक, सामान्य नृत्य, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, रसिया, पुरुष एकल नृत्य, क्ले मॉडलिंग, शास्त्रीय वाद्य संगीत की एकल प्रस्तुतियों, हरियाणवी पॉप, महिला एकल नृत्य, लूर नृत्य, शास्त्रीय गायन और संस्कृत भाषण जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रबंध समिति के प्रधान ने दीं शुभकामनाएं
महाविद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान अश्विनी शोरवाला ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
प्राचार्य ने संयोजक मंडल को दी बधाई
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं में अवसर देने के लिए सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. बिजेंद्र कुमार, सह-संयोजक डॉ. सुरुचि शर्मा और डॉ. राजीव शर्मा सहित समस्त संयोजक मंडल को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया, ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकें।