फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD and Technoglobe sign MoU

Kaithal News: आरकेएसडी और टेक्नोग्लोब में एमओयू

Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
RKSD and Technoglobe sign MoU
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में एमओयू के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ने टेक्नोग्लोब आईटी सॉल्यूशंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग, विद्यार्थियों की मेंटरिंग, फैकल्टी एवं स्टूडेंट एक्सचेंज, ज्ञानवर्धन कार्यक्रमों, इंटर्नशिप तथा परिणाम-आधारित प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और उद्योग से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। इससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि ऐसे एमओयू विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर तथा प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. विशाल आनंद, डॉ. हरिंदर गुप्ता और डॉ. एसपी वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed