{"_id":"b7982ad285eedb9210fc4a7697ef96a9","slug":"rishwat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क व चपरासी लगवाने के नाम पर 13 लाख हड़पने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क व चपरासी लगवाने के नाम पर 13 लाख हड़पने वाला काबू
कैथल/ ब्यूराो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
चार युवकों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क व चपरासी लगवाने की एवज में 13 लाख 30 हजार रुपये हड़पने वाले आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस प्रकार के कई अन्य मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। जिसका न्यायालय से मंगलवार तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पीआरओ ने बताया 28 नवंबर को थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार वर्ष 2014 में खुराना रोड कैथल निवासी राजू चड्डा ने राजेश कुमार व सतबीर निवासी कवारतन, मंदीप निवासी नैना व दीपक निवासी करनाल को कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी में क्लर्क व चपरासी लगवानेे का झांसा देकर कैथल में 13 लाख 30 हजार रुपये हासिल कर लिए। आरोपी ने उनको न तो क्लर्क लगवाया तथा न ही चपरासी। आरोपी से पैसे वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की जांच सीआईए-2 के एएसआई राजकुमार ने करते हुए आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन