फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Riddhima wins bronze at Sub-Junior Boxing Championship.

Kaithal News: सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रिद्धिमा ने जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Riddhima wins bronze at Sub-Junior Boxing Championship.
बाक्सर रिद्धिमा के प्रधानाचार्य। स्वयं
कैथल। जालंधर में फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रिद्धिमा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

रिद्धिमा ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम है। इससे पूर्व भी रिद्धिमा ने 67-70 किलोग्राम भार वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उनकी इस निरंतर सफलता ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। विद्यालय परिसर में रिद्धिमा के सम्मान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने छात्रा को पदक पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रिद्धिमा की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। प्रधानाचार्या ने छात्रा के अभिभावकों, प्रशिक्षकों और विद्यालय के खेल विभाग को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। विद्यालय परिवार ने रिद्धिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

बाक्सर रिद्धिमा के प्रधानाचार्य। स्वयं

बाक्सर रिद्धिमा के प्रधानाचार्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed