फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rice Mill owner accused of liability for crores of rupees

करोडों रुपये की देनदारी के आरोपी राइस मिल मालिक की तीन कारों की बोली रुकवाई

Wed, 31 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rice Mill owner accused of liability for crores of rupees
कैथल। अनाज मंडी से करोड़ों रुपये की देनदारी से मुकर रहे राइस मिल मालिक की तीन गाडिय़ों की बोली को डीएसपी कुलभूषण ने रुकवा दिया। डीएसपी ने प्रधान कृष्ण मित्तल को कहा कि वे दो दिन बाद खुद पहुंचेंगे, इसके बाद इन कारों की बोली करवाना।
विज्ञापन

विदित रहे कि आढ़तियों के करीब 18 से 20 करोड़ रुपये की देनदारी से मुकरते हुए केपी राइस मिल मालिक ने खुद को व्यापार में घाटा होने की बात कही है। जिस के चलते आढ़तियों में रोष व्याप्त है। आढ़ती इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले थे। ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसी बीच मंगलवार को केपी राइस मिल मालिक द्वारा प्रधान कृष्ण मित्तल को सौंपी गई सपंत्ति में शामिल इनोवा सहित तीन गाडिय़ों को खुली बोली से बेचने के लिए प्रधान ने बोली आमंत्रित की थी। जिसके तहत बोली शुरू भी हो गई थी और कारों को मंडी मेें लाया गया था। लेकिन इसी बीच किसी आढ़ती ने इसकी सूचना डीएसपी को दे दी। डीएसपी कुलभूषण ने प्रधान कृष्ण मित्तल को फोन पर बोली स्थगित करने को कह दिया।
विज्ञापन

प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि डीएसपी के कहने पर तीनों कारों की बोली को स्थगित कर दिया गया है। कारों को सुरक्षित जगह पर रखा गया है। खुली बोली का आयोजन इसीलिए किया गया था कि इन कारों के माध्यम से अधिकतम वसूली करके आढ़तियों की देनदारी को उतारने में इस राशि को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed